देहरादून पुलिस महकमे में तबादलों की लिस्ट जारी, कई थानों और चौकियों को मिले नए प्रभारी

देहरादून पुलिस महकमे में तबादलों की लिस्ट जारी, कई थानों और चौकियों को मिले नए प्रभारी

जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एसएसपी ने 33 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर राकेन्द्र कठैत को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का प्रभारी बनाया गया है। प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल तथा अरविन्द कुमार को सीनियर सिटीजन सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विवेक राठी को कालसी थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि कुलदीप शाह को त्यूनी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। अश्वनी बलूनी को आराघर चौकी की कमान सौंपी गई है।

उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अमित कुमार को आईडीपीएल चौकी, सतेन्द्र सिंह को डाकपत्थर, संदीप पंवार को सहिया, प्रवेश रावत को मयूर विहार, संदीप कुमार को धारा चौकी, रवि प्रसाद को आशारोड़ी, नवीन डंगवाल को फव्वारा चौक तथा रघुवीर सिंह कप्रवाण को हरिपुरकलां चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा नरेन्द्र कोठियाल को राजपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई), नीरज कठैत को कालसी एसएसआई, संजय रावत को रायवाला एसएसआई, अमन चड्ढा को कोतवाली नगर तथा धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर में तैनाती दी गई है। वहीं बलदीप सिंह को रानीपोखरी एसएसआई, मनोहर नेगी को प्रेमनगर, नवीन जोशी को ऋषिकेश एसएसआई, भरत सिंह रावत को रायपुर एसएसआई, दिनेश राणा को मसूरी तथा कविन्द्र राणा को डोईवाला में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत को डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शिखा तेगवाल को पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला तथा दीप्ति जगवाण को बसंत विहार थाने में तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिस व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा विभिन्न थानों, चौकियों और विशेष इकाइयों में कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं।