GovernancePoliticsUttarakhand

सीएम धामी का कड़ा निर्देश: सीएम हेल्पलाइन 1905 शिकायतों का केवल फॉर्मल निस्तारण नहीं, चाहिए ज़मीनी समाधान

सीएम धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जनसमस्या का वास्तविक और स्थायी हल होना चाहिए। उन्होंने राजस्व, पेयजल ऑडिट और 30 दिन से अधिक लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।