Sports

बड़ी खबर: भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय cricket से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अश्विन का यह निर्णय सामने आया। कप्तान रोहित शर्मा ने इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। एडिलेड में आयोजित डे-नाइट टेस्ट उनका अंतिम टेस्ट मैच था। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए कुल 106 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 24 की औसत से 537 विकेट झटके। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी के दौरान अश्विन ने पहले तीन टेस्ट में से केवल एक टेस्ट (डे-नाइट टेस्ट) खेला, जिसमें उन्होंने 53 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इससे पहले वह भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा थे, जहां भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। उस सीरीज़ में अश्विन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने 3 टेस्ट में 41.2 की औसत से सिर्फ़ 9 विकेट लिए थे। भारत विदेशों में खेलने वाले अश्विन भारतीय प्लेइंग-11 का नियमित हिस्सा नहीं होते हैं, और भारत को अगली घरेलू टेस्ट श्रृंखला अगले साल नवंबर में खेलनी है। इससे पहले भारत गर्मियों में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलने जाएगा। अश्विन के पास 6 टेस्ट शतक और 14 अर्धशतकों सहित 3500 से ज्यादा टेस्ट रन हैं, और वह 300 विकेट और 3000 रन का डबल करने वाले दुनिया के 11वें ऑलराउंडर हैं। उनके नाम मुथैया मुरलीधरन के बराबर कुल 11 प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ पुरस्कार हैं।

NainitalUttarakhand

हाईकोर्ट ने कहा, प्रदेश सरकार 14 दिन में बताएं कि पंचायत चुनाव कब होंगे

हाईकोर्ट ने मांगा शपथ पत्र, पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर चुकी है सरकार नैनीताल। पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के मामले…

Uttarakhand

केदारनाथ धाम में भकुंट भैरव में दानपात्र से छेड़छाड़ करने का वीडियो हो रहा वायरल, हो रही कार्रवाई की मांग

केदारनाथ धाम के कपाट इस समय शीतकाल के लिए बंद हैं । वहीँ इस बीच धाम में स्थित भकुंट भैरव…

Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने कई विकास घोषणाएं कर क्षेत्रवासियों को दी सौगात

जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव उत्तराखंड की लोक संस्कृति है समृद्ध संस्कृति नैनबाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार…

Uttarakhand

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विकास योजनाओं की सौगात

बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का हो रहा है चौमुखी विकास बीरोंखाल…

Uttarakhand

राष्ट्रीय खेलों में जी जान से जुटें युवा अधिकारी – रेखा आर्या

प्रदेश को मिले 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी सीएम आवास में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री…